रविवार को मेला फुलए सैलानियों ने जमकर की खरीदारी

Feb 02 2020

 

 

 

ग्वालियर। रविवार को मौसम का आनंद लेते हुए सैलानी परिवार के साथ मेला पहुंचना शुरू हो गये। आलम यह था कि हर सेक्टर सैलानियों से भरा नजर आ रहा था। मेले के अंतिम दिनों में लोगों ने जमकर खरीदारी कर दुकानदारों के चेहरे पर खुशी ला दी। मेलेे के हर सेक्टर में लोगों का हुजूम नजर आ रहा था। मेले से खरीदारी को पहले ही मन बना चुके परिवार खरीदारी के लिये पूरे परिवार के साथ पहुंचेऔर जमकर घरेलू उपकरण से लेकर कपड़ेए क्रॉकरी व आमजरूरत का सामान खरीदा। वहीं सहालग होने के कारण भी मेले में सबसे ज्यादा सैलानी पहुंचे। आलम यह रहा कि खान.पान की दुकानों से लेकर झूलों तक पर भीड़ रही।
रविवार को मेला देखने और दुकानदारी करने के लिए लोगों का हुजूम पहुंचना शुरू हो गया। मेले में स्थित कार पार्किंग व दुपहिया वाहन पार्किंग वालों की अधिकता के चलते हाउसफुल हो गईए जो सैलानी परिवार कार व बाइको से मेला देखने पहुंचे उनको गाड़ी पार्क करने के लिये लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा।
मेला देखकर वापस लौट रहे लोगों को घर वापसी के लिये विक्रम व ऑटो के लिये सड़क परखड़े होकर इंतजार करना पड़ा। मेले मे बढ़ी भीड़ का निजी ट्रांसपोर्ट वाहनों ने जमकर फयदा उठाया और सवारियों से दो गुना किराया वसूल किया।
शिल्प बाजार में लगी रही खरीदारों को भीड़
रविवार को मेले में खरीदारों की भीड़ लगी रही और सैलानी जहां खान.पान की दुकानों पर पहुंच रहे थे तो वहीं घर की शोभा बढ़ाने के लिये व्यापार मेले के गांधी शिल्प बाजार कै पस में लगे शिल्प मेले में पहुंचकर खरीदारी कर रहे थे। सैलानी शिल्पियों की कला को सराहते हुए जमकर खरीदारी कर रहे थे। फेसिलिटेशन सेंटर के पास बने माघवराव सिंधिया स्वदेशी बाजार में सैलानी जमकर शिल्पियों का उत्साह बढ़ाते हुए खरीदारी कर रहे थेए जिससे मेले में धन वर्षा हो रही थीए तो वहीं प्रदर्शनी सेक्टर के पास लगे क्रा ट बाजार में खरीदारी हुई और डिज्नीलेंड में सैलानियों ने मनपसंद सामान खरीदा