वाहन चोर गिरोह का सदस्य पकड़ा

Feb 02 2020

 

 


 

 ग्वालियर। जहरखुरानी कर के वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह के सदस्य को एसटीएफ ने दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिर तारी पर पांच हजार का इनाम भी था। इसके गिरोह को एसटीएफ ने आठ माह पहले पकड़ा था। एसटीएफ एसपी अमित सिंह को मुखबिर से इत्तला मिली थी कि मुरैना सिविल लाइन थाने के एक मामले में फरार आरोपी तेज सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी अतियन का पुरा मिहोना    ग्वालियर आने वाला है। सूचना की तस्दीक के लिए टीआई चेतन सिंह बैसए एसआई जितेन्द्र दौहरेए एएसआई शाकिर अली व आरक्षक रविए विनोद व मदन के साथ घेराबंदी की। इसे दौरान उसे पकड़ लिया। आरोपी को एसटीएफ ने मुरैना पुलिस के हवाले किया है। आरोपी तेज सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर 2018 को उन्होंने सिहोरा का पुरा में दिलीप सिंह के साथ जहरखुरानी कर के ट्रेक्टर.ट्रॉली चोरी की थी। तेज सिंह पर विभिन्न थानों में 10 से ज्यादा डकैती व चोरी के मामले दर्ज हैं।