ट्रैक्टर को बचाने में ट्रक भिड़े तीन घायल पुलिस ने दिखाई तत्परताए बचाई जान
Feb 02 2020
ग्वालियर। तेज र तार जा रहे ट्रैक्टर का संतुलन बिगडऩे से पलट गया और दूसरी साइड पर पहुंच गयाए जिससे सामने से आ रहा ट्रक चालक घबरा गया और अपने वाहन को बचाने के लिए दूसरी साइड मोड़ दिया। इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक केबिनों में फंस गए। घटना बिलौआ थाना क्षेत्र के आईटीएम कॉलेज के पास ओशिना रेस्टोरेंट के सामने आज सुबह छह बजे की है। हादसे का पता चलते ही पुलिस की डायल 100 और बिलौआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रकों में फंसे स्टॉफ को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
भोपाल निवासी निसार खान पुत्र उबीर अहमद पेशे से चालक है और अभी ट्रक क्रमांक एमपी 04 एचसी 2883 चला रहे हैं। वह नर्मदा नामक हेल्पर के साथ भोपाल से किराने का सामान भरकर दिल्ली जा रहा था। सुबह करीब छह बजे वह बिलौआ थाना क्षेत्र स्थित आईटीएम कॉलेज के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहा एक ट्रैक्टर अचानक संतुलन बिगडऩे से पलट गया और उनकी साइड आ गिरा। अचानक ट्रैक्टर को पलटते देखकर निसार ने अपने ट्रक को दूसरी साइड की तरफ मोड़ दिया। वहीं ग्वालियर से डबरा की तरफ जा रहा ट्रक क्रमांक एचआर 55 एडी 9374 का चालक सामने ट्रक देखकर घबरा गया और संभलने का प्रयास कियाए लेकिन गति तेज होने के कारण दोनों ट्रक आपस में भिड़ गए।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों के चालक अपने.अपने केबिन में फंस गए। मामले का पता चलते ही एएसआई सुरेन्द्र राजौरियाए एफआरवी बिलौआ पर तैनात आरक्षक नरेन्द्र किरारए प्रेमचंद्र राठौर तथा पायलट अरविन्द यादव मौके पर पहुंचे और केबिन में फंसे चालकों को एक ट्रैक्टर की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर निसार और नर्मदा की हालत गंभीर बनी हुई है।
डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। अगर समय रहते घायल अस्पताल नहीं पहुंचते तो उनकी जान पर बन आती।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









