जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर को कचरा मुक्त बनाना है.एडीजी

Feb 02 2020

 

ग्वालियरण् जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में फरवरी माह के पहले रविवार को परिसर को प्लास्टिक से मुक्त करने के लिये स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इस मौके पर जीवाजी विश्वविद्यालय के छात्रए खिलाड़ी और इंजीनियरिंग स्टाफ और टीचर्सए गोदरेज के एचआर मैनेजर अविनाश मिश्रा आदि ने एडीजी राजाबाबू सिंह की अगुआई में स्वच्छता अभियान चलाया गया । स्वच्छता अभियान में खेल मैदान के आलावा परिसर से प्लास्टिक को कचरे को हटाया गया।
स्वच्छता अभियान में शामिल डीएसडब्ल्यू केशव सिंह गुर्जरए प्रोण् शांतिदेव सिसोदियाए इंजीनियर राजेश नायकए श्री भदौरिया और सुबह की सैर करने वालों में डॉण् रिचा चुगलानीए अविनाश मिश्रा और खेल मैदान में खेल रहे खिलाडिय़ों ने लगभग दो ट्रॉली प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया। इस मौके पर गोदरेज के अविनाश मिश्रा द्वारा कचरा उठाने के लिये विशेष प्रकार की तैयार लाठियां और केले उपलब्ध करवाये गये। इस मौके पर एडीजी राजाबाबू सिंह सभी संबोधित करते हुए कहा कि हमें जीवाजी विश्वविद्यालय को प्लास्टिक और कचरा मुक्त परिसर बनाना है इसके लिये हम सबको आगे आना होगा। इसके लिये कचरा फैंकने बजाय डस्टबिन डालना चाहिये।