निर्मला सीतारमण ने रचा इतिहास, पढ़ा अब तक का सबसे लंबा बजट
Feb 01 2020
नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को इतिहास रच दिया। निर्मला का बजट 2020 भाषण स्वंतंत्र भारत के इतिहास का सबसे लंबा भाषण बन गया। सीतारमण ने अपना भाषण सुबह 11 बजे शुरू किया था और यह 1 बजकर 40 मिनट तक चला यानी करीब 2 घंटे 40 मिनट तक वित्त मंत्री भाषण पढ़ती रहीं।
करीब पौने तीन घंटे लंबे बजट भाषण के आखिर में गला खराब होने की वजह से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आखिरी दो- तीन पेज नहीं पढ़ पाईं और उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति से उसे पढ़ा मानकर सदन के पटल पर रख दिया।
2019 में भी देश की पहली वित्त मंत्री सीतारमन ने लंबा बजट भाषण पढ़ा था जो 2 घंटे 17 मिनट तक चला था। इससे पहले यह रेकॉर्ड जसवंत सिंह के नाम था। उन्होंने 2003 में 2 घंटे 15 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा था। 2019 में निर्मला के भाषण को उर्दू, हिंदी और तमिल दोहे शामिल किए गए थे। इस बार भी सीतारमण ने इस परंपरा को बरकार रखा और कश्मीरी कवि पंडित दीनानाथ कौल नदीम की कश्मीरी भाषा में लिखी कविता पढ़ी। पंडित दीनानाथ कौल नदीम साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता रहे थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









