बैंक हड़ताल के दूसरे दिन एटीएम हुए खाली
Feb 01 2020
ग्वालियर। बैंक हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को हड़ताल का जिले में व्यापक असर देखा गया। राष्ट्रीयकृत, ग्रामीण बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। जिले में करीब 400 बैंक शाखाएं हैं। दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे लोगों को काफी दिक्कतें हो गई। पहले दिन 200 करोड़ रुपये के लेनदेन प्रभावित हुआ। जिन ग्राहकों ने एक दिन पहले ही चेक लगाए उनका भी भुगतान नहीं हो सका। हड़ताल का असर एटीएम पर भी देखा गया। एटीएम में कैश खत्म हो जाने के बाद ग्राहकों को काफी परेशानी हुई। कार्ड धारक एक एटीएम से दूसरे एटीएम की दौड़ लगाते रहे, लेकिन सभी एटीएम में पैसे खत्म हो गए। कई शाखाओं ने तो अपने एटीएम तक नहीं खोले। हड़ताल पर चले जाने से ऑनलाइन ट्रांजेशन सेवा भी प्रभावित हो गई। कारोबारी आरटीजेएस, नेट बैंकिंग नहीं कर सके।
महाराज बाड़े के एटीएम पर लगी रही भीड़
इधर आज सुबह से ही पैसे निकालने वालों की भीड़ महाराज बाड़ा पर सबसे ज्यादा लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। इधर शिन्दे की छावनी, रामदास घाटी, आनंद नगर,विनय नगर और मुरार समेत गोला का मंदिर के कई एटीएमों पर कुछ ही घंटे में कैश समाप्त होने की सूचना मिली। कई लोग पैसे निकालने रेलवे स्टेशन के एसबीआई के एटीएम पर देर रात तक पैसे निकालते देखे गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









