सुमन गुर्जर एडिशनल एसपी नियुक्त

Feb 01 2020

ग्वालियर। राज्य शासन द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिसमें प्रदेश के कई जिलों से 151 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षकों की तबादला सूची जारी की गई है। इसी कड़ी में श्रीमती सुमन गुर्जर उप सेनानी 13वीं वाहनी विसबल ग्वालियर को अतिरित पुलिस अधीक्षक जिला ग्वालियर के पद पर नवीन पदस्थापना की गई है। इधर अतिरित पुलिस अधीक्षक जिला ग्वालियर पंकज पाण्डे को उप सेनानी 13वीं वाहनी ग्वालियर में नवीन पदस्थापना दी गई है।