दो ट्रकों की भिड़ंत, एक की मौत
Feb 01 2020
ग्वालियर। तेज गति से जा रहे दो ट्रकों में टक्कर हो गई। हादसा बिलौआ थाना क्षेत्र स्थित जौरासी घाटी का है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतक के शव को पीएम हाउस भेजकर घायल युवक को उपचार के लिये भर्ती कराया है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि हादसे का शिकार और घायल युवक कहां के रहने वाले हैं। भिण्ड निवासी संदीप तोमर पुत्र गिर्राज तोमर पेशे से ड्रायवर है और डंपर से गिट्टी भरने जा रहा था। अभी वह जौरासी घाटी के पास पहुंचा था कि तभी सामने से रांग साइड आ रहे ट्रक क्रमांक एचआर 55 एस 0225 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









