ग्वालियर स्मार्ट सिटी के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरेगा दृ श्रीमंत सिंधिया ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन के कार्यों का किया लोकार्पण
Jan 31 2020
ग्वालियर 31 जनवरी पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर शहर एक नवरत्न के रूप में है। इसका स्मार्ट सिटी के रूप में और निखार हो। जिससे ग्वालियर देश का ही नहीं बल्कि विश्व के मानचित्र पर उभर सके। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को मोतीमहल परिसर में ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यों के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावटए खाद्यए नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमरए विधायक श्री मुन्नालाल गोयलए शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री देवेन्द्र शर्माए ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन सिंह राठौरए आयुक्त ग्वालियर संभाग श्री एम बी ओझाए कलेक्टर श्री अनुराग चौधरीए पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीनए आयुक्त नगर निगम श्री संदीप माकिनए स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री महिप तेजस्वी एवं श्री कृष्णराव दीक्षित मंचासीन थे।
श्रीमंत सिंधिया ने समारोह में 30ण्86 करोड़ की लागत से निर्मित एकीकृत कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटरए मोतीमहल प्रवेश द्वार का लोकार्पण कर एक करोड़ 8 लाख रूपए की लागत की सात नवीन बसें जनता को समर्पित कीं। इस दौरान 53 करोड़ की लागत के आरटीएसएस एवं 53 लाख की लागत के सेल्फी प्वॉइंट का शिलान्यास कर नगर निगम द्वारा ऑटोमेटेड मैकेनाइज्ड पजल पार्किंग का भी लोकार्पण किया।
श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर का इतिहास एक संग्रहालय के रूप में रहा है जो किसी भी शहर में देखने को नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में विभिन्न समाज के शासकों ने दस्तक दीए जिसमें तोमर वंशए मुगल सम्राटए मराठा सम्राटए जाट सम्राट शामिल हैए जो देश में कहीं देखने को नहीं मिलती। ग्वालियर मिनी गुलदस्ता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में आर्किटेक्चर भी ऐतिहासिक रहा है। ग्वालियर में मानसिंह का किलाए गूजरी महलए दक्षिण वास्तुकला का तेली का मंदिरए सास बहू का मंदिर और किले पर दाताबंदी गुरूद्वारा भी स्थित है। इसके साथ ही गोरखी का मंदिरए मोतीमहलए जयविलास पैलेसए ऊषा किरण पैलेस में सिंधिया वंश की छाप देखने को मिलती है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया ने कहा कि शहर के नागरिकों का दायित्व है कि ग्वालियर की संस्कृति व आर्किट्रेक्चर का हम संरक्षण एवं संवर्धन करेंए जो भावी पीढ़ी के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सिंधिया राजवंश ने सबसे पहले गोरखीए मोतीमहल और जयविलास का निर्माण किया। बाद में मोतीमहल को शासकीय कार्यालयों के लिए दे दिया गया। उन्होंने कहा कि मोतीमहल जो धीरे.धीरे अपना वैभव खो रहा हैए इस धरोहर को स्मार्ट सिटी एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आधुनिक बनाकर जनता को समर्पित किया है।
उन्होंने कहा कि ग्वालियरवासियो को आज र्स्माट सिटी के रूप में शहर के यातायात को नियंत्रण करने हेतु नई तकनीकी के रूप में लालए पीली एवं हरी लाईटें सड़कों पर दिखाई देंगीं। कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण होने से केन्द्र में लगे सीसीटीव्ही कैमरों के माध्यम से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने नागरिकों से कहा कि अच्छा कार्य होने पर प्रासनिक अधिकारियों का भी उत्साहवर्धन भी करें।
श्रीमंत सिंधिया ने कहा कि कैलाशवासी माधवराव सिंधिया का सपना था कि ग्वालियर का निखार हो। उन्होंने पहली बार सांसद बनने पर उन्होंने ग्वालियर किले का जीर्णोद्धार कर अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में लाईट एण्ड साउण्ड म्यूजिक जनता को समर्पित की। उन्होने शिवपुरी और चंदेरी में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु कई कार्य किए।
इंजीनियरों एवं शिल्पियों का किया सम्मान
श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मौके पर स्मार्ट सिटी के इंजीनियरों एवं शिल्पियों का सम्मान करते हुए कहा कि इस कार्य में इनका बड़ा योगदान रहा है। हमारी जवाबदेही बनती है कि हम इनका भी सम्मान करें।
श्शुद्ध के लिए युद्धश् के तहत आयोजित भव्य रैली के लिए नागरिकों के प्रति व्यक्त किया आभार
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि स्वण् माधवराव सिंधिया को समय.समय पर जो जिम्मेदारियां सौंपी गईं उन्होंने उसे बखूबी निभाया। उनके रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान प्रदेश को कई ट्रेनों की सौगातें मिलीं और समय पर ट्रेनें चलती थी। आज वे हमारे बीच नहीं हैं लेकिन श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर एवं प्रदेश के विकास के लिए कई सौगातें दीं हैं। उन्होंने स्मार्ट सिटी के रूप में हमारी सांस्कृतिक धरोहरों को उसी परंपरा के रूप में विकसित करने के लिए जो पहल की है उसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आज शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत आयोजित रैली में नागरिकों द्वारा जो सहयोग एवं आशीर्वाद दिया गया है उसके लिये वे ग्वालियर वासियों के प्रति आभारी हैं।
स्वच्छता के क्षेत्र में ग्वालियर आगे बढ़ रहा है
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि स्वण् माधवराव सिंधिया ने शहर एवं प्रदेश को स्वच्छए सुंदर बनाए जाने का जो सपना देखा था उस दिशा में कार्य कर उनके सपने को पूरा किया जा रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में शहर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर शहर में गरीब परिवारों के लिए गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु एन्जियोग्राफी एवं अन्य जांच की सुविधायें भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्री तोमर ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में कंट्रोल रूम की जो सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जवाबदेही एवं सेवा का अवसर दिया गया हैए वे स्वण् माधवराव सिंधिया के सपने को पूरा करते हुए श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के कुशल नेतृत्व में ग्वालियर को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान से उपभोक्ता प्रदेश की किसी भी दुकान से खाद्यन्न ले सकेगा।
कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण
पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्रिगणों एवं अधिकारियों के साथ कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण कर निरीक्षण किया और पूरी कार्यविधि को समझा। स्मार्ट सिटी सीईओ श्री महिप तेजस्वी ने डस्प्ले के माध्यम से कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर के साथ एकीकृत की जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। श्रीमंत सिंधिया ने डिस्प्ले पर ही मेले में लगे सीसीटीव्ही कैमरों के माध्यम से कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर लाईव डिस्प्ले देखा। कार्यक्रम के अंत में स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री महिप तेजस्वी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









