शुद्ध के लिए युद्धश् अभियान के तहत ग्वालियर में निकाली गई विशाल रैली खाद्य पदार्थों के साथ.साथ अपने विचारों और आचरण को भी शुद्ध रखना होगा दृ श्रीमंत सिंधिया मिलावट करने वालों के विरूद्ध प्रदेशभर में अभियान निरंतर चलता रहेगा दृ श्री सिलावट
Jan 31 2020
ग्वालियर 31 जनवरी खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलाए जा रहे श्शुद्ध के लिए युद्धश् अभियान के तहत एक विशाल रैली का आयोजन कर लोगों में मिलावट के विरूद्ध जन जागृति लाने का कार्य किया गया। रैली को पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केवल खाद्य पदार्थों में ही मिलावट का विरोध नहीं करना है बल्कि अपने विचारों और आचरण को भी शुद्ध बनाने के लिए हमें दृढ़ संकल्पित होना है। तभी हमारा प्रदेश और देश उन्नति की ओर और तेजी से बढ़ेगा।
श्शुद्ध के लिए युद्धश् रैली में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावटए पशुपालनए मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखन सिंह यादवए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवीए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमरए मध्यप्रदेश कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री अशोक सिंहए पद्मश्री सुश्री उमा तुलीए पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह यादवए जीवाजी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉण् संगीता शुक्लाए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र शर्माए ग्रामीण अध्यक्ष श्री मोहन सिंह राठौरए संभागीय आयुक्त श्री एम बी ओझाए कलेक्टर श्री अनुराग चौधरीए पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीनए नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिनए सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारीए जनप्रतिनिधिए सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने रैली में भागीदारी की।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध प्रदेश में श्शुद्ध के लिए युद्धश् अभियान चलाया जा रहा है। यह सरकार का ऐतिहासिक और जनहित का बड़ा निर्णय है। इस अभियान को जन.जन का अभियान बनाना होगा। हम सबको मिलावट करने वालों को जड़ से मिटाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा।
श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवाओं से कहा कि मिलावट के साथ.साथ अन्य प्रकार की अशुद्धताओं के विरूद्ध सबको पूरी ताकत के साथ खड़ा होना चाहिए। हमें अपने विचारों और आचरण को भी शुद्ध बनाकर रखना चाहिए। तभी हमारा प्रदेश और देश उन्नति के मार्ग पर और तेजी के साथ आगे बढ़ेगा।
रैली के प्रारंभ में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार मिलावट करने वालों के विरूद्ध सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। हम मिलावट करने वालों को किसी भी हाल में बख्शेंगे नहीं। प्रदेश में जब तक खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायतें मिलेंगींए तब तक यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। ग्वालियर में मिलावट करने वालों के विरूद्ध प्रशासन ने अच्छी कार्रवाई की है। इसके लिए जिला प्रशासन के सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया ने दिलाया संकल्प
पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फूलबाग मैदान में रैली के शुभारंभ से पूर्व सभी लोगों को शुद्धता का संकल्प दिलाया। उन्होंने संकल्प में कहा कि हम सब संकल्प लें कि हम मिलावट करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में भागीदारी करेंगे और मिलावट को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया
प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रैली के समापन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के संदेश का वाचन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश में मिलावट करने वालों के विरूद्ध सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई और दृढ़ इच्छाशक्ति के संबंध में बताया।
रैली फूलबाग से प्रारंभ होकर सिंधिया कन्या विद्यालय होते हुए पड़ाव पहुँची और पड़ाव से फूलबाग मैदान पर आकर समाप्त हुई। अंत में कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने रैली में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









