नवनियुक्त निगम प्रशासक एमबी ओझा ने किया पदभार ग्रहण

Jan 31 2020

 

ग्वालियर  नगर निगम ग्वालियर के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त कि गए प्रशासक संभागीय आयुक्त एमबी ओझा ने आज शुक्रवार को सिटी सेंटर स्थित निगम मुख्यालय में प्रशासक का पदभार ग्रहण किया इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने प्रशासक श्री ओझा का पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया ।

निगम की प्रगति के बारे में जानकारी ली
इस अवसर पर प्रशासक श्री ओझा ने निगम अधिकारियों से चर्चा कर निगम की प्रगति के बारे में जानकारी ली । इसके बाद प्रशासक श्री ओझा ने जल विहार स्थित परिषद कार्यालय पहुंचकर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए ।