मानवाधिकार आयोग की टीम पहुंची केन्द्रीय जेल

Jan 31 2020

ग्वालियर। शुक्रवार को मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष जस्टिस एनके जैन और सदस्य मनोहर ममतानी ने केन्द्रीय जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान वे पाकशाला से लेकर अस्पताल, महिला बंदियों, खुली जेल गए वहां बंदियों से बात की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने साफ-सफाई के साथ भोजन की क्वालिटी को लेकर बंदियों से बात की। वहीं महिलाओं के साथ जेल में रहने वाले बच्चों से बात कर उनके पठन-पाठन की जानकारी ली। कुछ बंदियों को विधिक सहायता तक नहीं मिली थी, जिस पर उन्होंने तुरंत विधि अधिकारी को निर्देश दिए। मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने जेल प्रशासन को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू और अन्य जेल अधिकारी मौजूद रहे।