हरियाली क्वीन कांटेस्ट में चुनी जायेगी हरियाली क्वीन
Jan 31 2020
ग्वालियर। किचन गार्डन एसोसिएशन द्वारा 2 फरवरी रविवार को उद्यान मेला का आयोजन बारादरी फूलबाग पर किया जा रहा है । इस मेले के तहत हरियाली क्वीन कांटेस्ट का आयोजन संस्था द्वारा किया जायेगा । हरियाली क्वीन कांटेस्ट की आयोजिका श्रीमती गीतिका वैश्य ने पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जानकारी दी कि 25 से 60 वर्ष तक की महिलाओ के लिए इस प्रतियोगिता में भाग लेगी।
सभी प्रतियोगियों को मिस एशिया 2018 तान्या मित्तल रैंप पर चलने का एवं प्रश्नो के उत्तर देने का प्रशिक्षण प्रतियोगता से 1 दिन पहले देंगी। उषा राठी ने प्रेस को सूचित किया कि प्रतियोगिता में 35 से 40 प्रतियोगी की भागीदारी होगी । कृति वैश्य ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले चरण में रैंप वाक होगा व उसमे चयनित प्रतिभागियों से दूसरे चरण में प्रश्न पूछे जायेंगे और रैंप वाक और प्रश्नोत्तर रॉउण्ड के आधार पर निर्णायकगण मार्किंग करेंगे।
इस प्रतियोगिता की आयोजिका श्रीमती गीतिका वैश्य, श्रीमती अंजलि साबू , श्रीमती उषा राठी, श्रीमती ऋतु अग्रवाल एवं श्रीमती कृति वैश्य हैं । इस प्रतियोगिता का मु य आकर्षण मिस एशिया 2018 तान्या मित्तल द्वारा प्रशिक्षण देना होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









