मीसाबंदियों को स मान निधि का भुगतान अविलंब करें-विवेक शेजवलकर

Jan 30 2020

ग्वालियर। लोकतंत्र सेनानी संघ का 50 सदस्यीय शिष्टमंडल गुरुवार को  सांसद विवेक जी शेजवलकर से उनके आवास पर मिला।
  संघ की ओर से राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मदन बाथम ने विवेक नारायण शेजवलकर को बताया की ग्वालियर में 235 मीसाबंदियों में से लगभग 180 का भौतिक सत्यापन अगस्त 2019 में पूर्ण हो चुका है, लेकिन इनमें से अभी तक केवल 56 मीसाबंदियों को ही स मान निधि वितरण के आदेश जारी हुए  हैं.
उन्होंने सांसद को यह भी बताया कि माननीय उच्च न्यायालय ने 61 प्रकरणों में समय सीमा में स मान निधि वितरण के आदेश कलेक्टर को दिए थे, जिसमें से केवल चार लोगों की ही स मान निधि के आदेश हुए हैं, जबकि 57 लोकतंत्र सेनानियों के अभी भी लंबित हैं. 
 इस पर श्री शेजवलकर ने तत्काल कलेक्टर ग्वालियर से दूरभाष पर विस्तृत चर्चा कर 57 लोगों की लोगों की रोकी गई स मान निधि वितरण करने के आदेश अविलंब जारी करने की आवश्यकता बतायी। सांसद ने कलेक्टर से यह भी कहा कि कई अत्यंत स मानित" मीसाबंदियों की स मान निधि अकारण रुकी हुयी है, जो कि अत्यंत खेदजनक व आपत्तिजनक है.
 सांसद और कलेक्टर के बीच हुई चर्चा के परिप्रेक्ष्य में संघ का एक शिष्टमंडल कलेक्ट्रेट में प्रभारी अधिकारी यूनुस कुरैशी से आज शुक्रवार को मिलकर विस्तृत चर्चा करेगा। संघ के शिष्टमंडल में राष्ट्रीय सयुंक्त सचिव मदन बाथम, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन विटवेकर, जिला अध्यक्ष गुलशन गोगिया, कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट एडवोकेट ज्ञान प्रकाश गर्ग, गोपाल गांगिल, गिरीश दीक्षित आदि थे। अंत में संघ की ओर से त्वरित सकरात्मक कार्यवाही के लिये सांसद विवेक शेजवलकर को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।