नेताओं को अच्छे शब्दों का उपयोग करना चाहिए : सिंधिया
Jan 30 2020
ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राजनीति में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल हो रहा है, वह कतई उचित नहीं, नेताओं को सुचिता का ध्यान रखना चाहिए और इस तरह की भाषा से बचने का प्रयास कर करना चाहिए। सिंधिया यहां पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों को चुनाव आयोग को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति न हो। सिंधिया ने कहा कि इस तरह की भाषा बोलने की बजाए नेताओं को अच्छे शब्दों का उपयोग कर नया उदाहरण पेश करना चाहिए और यह उनकी जि मेदारी भी है।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सभी प्रदेशों में संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है और इसके प्रयास हो रहे हैं। लगातार कई प्रदेशों में कांग्रेस की सत्ता में वापसी इसका उदाहरण है, इसके लिए सभी पार्टी जन को संयुक्त प्रयास करने होंगे।
सिंधिया दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को ग्वालियर पहुंचें यहां स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में शहर जिला कांग्रेस खाद्य मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर, शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी, अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, विधायक मुन्नालाल गोयल, प्रवीण पाठक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, रामवरण सिंह, मदन कुशवाह. वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्रमोहन नागोरी, अशोक शर्मा, केसी सिंह राजपूत, केशव पांडे, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, वीरेंद्र तोमर, महाराज सिंह पटेल, लतीफ खां मल्लू, आनंद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, मितेंद्र सिंह, विद्या देवी कौरव आदि शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









