डॉ. संजय कुमार पाण्डेय हुये स मानित

Jan 29 2020

ग्वालियर। भारत के सुसंगठित गणतंत्र के 71 वें गणतंत्र दिवस समारोह पर समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के लिए स मानित करना एक स मान की बात है। समाज के हर क्षेत्र में समाज को शासन की विभिन्न योजनाओं के लिये राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कार्य करना और अच्छे कार्य के लिए स मान मिलना गर्व की बात है। एस.ए.एफ. ग्राउण्ड पर 71 वें गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मु य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर म.प्र. शासन, जिलाधीश अनुरोग चौधरी ग्वालियर, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, ग्वालियर, सी.ई.ओ. जिला पंचायत शिवम वर्मा उपस्थित थे। डॉ. संजय कुमार पाण्डेय कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय को एन.एस.एस. में सराहनीय कार्य के लिये स मानित किया गया। रक्तदान के क्षेत्र में काफी उल्लेखनीय कार्य करने के लिये कलेक्टर महोदय व एस.पी. महोदय द्वारा सराहना की गई और आगे भी इस प्रकार के कार्य करते रहने के लिये कहा गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य वाक्य ही 'समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकासÓ के तहत इस प्रकार का स मान प्राप्त करने के लिये डॉ. संजय कुमार पाण्डेय काफी समय से कार्य कर रहे हैं। डॉ. पाण्डेय ने माधव महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. पाण्डेय को सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी का राज्य स्तरीय पुरस्कार मध्यप्रदेश शासन से प्राप्त हो चुका है। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वच्छता, यातायात जागरूकता, रक्तदान, मतदाता जागरूकता आदि के क्षेत्र में समय-समय पर अनुकरणीय कार्य करते रहते हैं जो एक स माननीय कार्य है। जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. मनोज चतुर्वेदी व प्राचार्य के नाते इन कार्यों के लिये डॉ. पाण्डेय की सराहना की गई। जीवाजी विश्वविद्यालय समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रो. रविकान्त अदालतवाले ने भी इस उपलब्धि के लिये डॉ. पाण्डेय को शुभकामनायें दी।