निकले जुलूस, सुबह से ही पुलिस रही सतक
Jan 29 2020
ग्वालियर। भारत बंद को लेकर सुबह से ही पुलिस चौराहों पर सतर्क बनी हुई थी और अफसर पेट्रोलिंग कर रहे थे, लेकिन बंद कराने की जगह जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। एनआरसी और
सीएए का विरोध करते हुए कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भारत बंद का एलान किया गया है और पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। बंद को देखते हुए पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने सुबह से ही शहरभर में पुलिस बल की तैनाती कर दी है।
धार्मिक स्थल पर भी पुलिस का पहरा बना हुआ है। बुधवार सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेंद्र सिंह, पंकज पाण्डेय ने दलबल के साथ शहरभर का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। फूलबाग चौराहा, मुरार, बारादरी चौराहा, सात नंबर, महाराज बाड़ा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है।
पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने शहरवासियों से अपील की है कि वह शांति सद्भावना बनाए रखें और पुलिस का सहयोग करें, किसी भी गैर कानूनी गतिविधियों का हिस्सा न बनें। जिले की शांति व्यवस्था को भंग न करें। सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले व आपत्तिजनक पोस्ट न करें। अगर कोई शांति व्यवस्था बिगाडऩे की कोशिश करता है तो तुरंत इसकी पुलिस को सूचना दें।
शहर को बंद भले ही नहीं कराया गया हो लेकिन जुलूस निकालकर एनआरसी और सीएए लागू किए जाने का विरोध जताया गया। यह जुलूस बुधवार सुबह शहर के प्रमुख मार्गों पर घूमा और फूलबाग पर पहुंचा, जहां प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों की वीडियोग्राफी पुलिस ने की है। जुलूस निकलन के दौरान कई लोग सहमे रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









