स्कूल और कॉलेजों में पुष्प अर्पित कर मांगा ज्ञान

Jan 29 2020

ग्वालियर। ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना करते हुए सुबह से स्कूल और कॉलेजों में पुष्प अर्पित कर विद्यार्थी मनोकामना मांग रहे हैं। वीणा वादिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना विधि-विधान के साथ घरों में की जा रही है और पीले पुष्प चढ़ाकर पीले रंग के कपड़े पर प्रतिमा को विराजित कर बसंती भोग लगाया जा रहा है।
वसंत पंचमी का पर्व 2 दिन मनाया जा रहा है जिसके चलते कई लोग बुधवार को ही वीणा वादिनी की पूजा अर्चना करते हुए समृद्धि मांग रहे हैं तो कई लोग आज गुरूवार को सरस्वती पूजन करेंगे। स्कूल और कॉलेजों में पहुंचने वाले विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर मनोकामनाएं मांगी। सरस्वती पूजन के साथ ही परिवार की खुशहाली मांगी। घरों में भी वसंती रंग के पकवान बन रहे हैं तो वहीं बाजारों में वसंती जलेबी की मांग हो रही है। 
एबनेजर स्कूल में मनाया गया बसंतोत्सव
विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के जन्मदिन को बच्चों ने धूमधाम से मनाया। एबनेजर हायर सेकण्डरी स्कूल द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित किये गये इस कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने पीले वस्त्र धारण कर नृत्य और गायन किया और पीला भोजन भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर सीए रष्मि जैन और प्राचार्य प्रदीप हांडा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। आयोजन के दौरान विद्यालय की षिक्षिका कामना जादौन और छात्रा रिया श्रीवास्तव ने बसंत पंचमी महोत्सव के विषय पर छात्र छात्राओं को जानकारी भी दी।
 पीले रंग का भोग लगाकर की मां सरस्वती की पूजा
श्री शारदा विद्यापीठ हाई सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर बच्चे एवं शिक्षकों ने पीले वस्त्र धारण कर मां सरस्वती के पूजन के लिए पीले रंग के पकवानों को बनाकर मां सरस्वती का पूजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी है तत्पश्चात बच्चों को उपहार देकर स मानित भी किया।
इस अवसर पर स्कूल की संचालिका श्रीमती रेशू राजावत, सुमित्रा देवनाथ मैडम, देवेंद्र चौहान, बीएस चौहान, सपना शर्मा, उर्मिला कैथल, कल्पना चौहान, डॉली चतुर्वेदी, प्रीति तोमर, रूबी शर्मा, आशीष भदोरिया, संध्या शर्मा सहित शिक्षक उपस्थित थे।