वसंत पंचमी पर कई जोड़ों ने फेरे लगाकर रखा गृहस्थ जीवन में कदम
Jan 29 2020
ग्वालियर। घने कोहरे के बीच सूर्य भगवान ने जैसे ही दर्शन दिए तो उन लोगों को राहत मिल गई जिनके घरों में वैवाहिक समारोह हैं। बुधवार को वसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह स मेलनों का आयोजन किए गए थे। बारिश के बाद आयोजकों की धड़कनें बढ़ गई थीं लेकिन सुबह जैसे ही सूर्य भगवान ने अपनी लालिमा बिखेरी तो सभी को राहत मिल गई और जीवन साथी के लिए विवाह स्थल पर वर-वधु पहुंचे जहां विधि-विधान के साा विवाह आयोजित किए जा रहे हैं।
बुधवार को वसंत पंचमी पर जीवन में कदम रखने के लिए सर पर पगड़ी और शेरवानी व सफारी सूट पहनकर अग्नि के पवित्र फेरे लेने के लिए विवाह की बेदी पर दूल्हा बैठे तो वहीं दुल्हन भी पिया के नाम की हाथों में मेहंदी सजा कर सौलह श्रंृगार किए हुए वेदी पर बैठकर विवाह की रस्मों को पुरा कर रही हैं। विवाह कराने वाले पंडित अग्नि के पवित्र सात फेरे लगवा कर एक- दूसरे को बरमाला मंत्रोच्चारण के साथ पहनवा रहे हैं। वर-वधु फेरे लेने के साथ-साथ ब्राहणों द्वारा सुनाए जा रहे सात वचन पांच वचन को गौर से सुन रहे थे।
वसंत पंचमी पर अचलेश्वर न्यास द्वारा व्यापार मेला ग्राउंड में सर्वजातीय सामूहिक विवाह स मेलन का आयोजन किया तो वहीं शहर के कई स्थानों पर विवाह स मेलन हुए। बुधवार सुबह से ही घोड़ी पर सवार होकर जीवन संगिनी लाने के लिए दूल्हा विवाह स्थल पर पहुंचे तो उनका स्वागत आयोजकों ने तिलक लगाकर किया।
मेला ग्राउंड में बने अचलनाथ परिसर में सुबह से ही दूल्हों का पहुंचना शुरू हो गया और वह भगवान अचलनाथ के दर्शन कर विवाह की वेदी पर बैठे। जीवनसाथी लाने की खुशी साफ इनके चेहरे पर झलक रही थी। व्यापार मेला ग्राउण्ड में स्थित रेलवे पवेलियन के पास अचलेश्वर न्यास द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह स मेलन में 120 जोड़ों का विवाह कराया जा रहा है। सामूहिक विवाह स मेलन शुरू होने से पहले भगवान अचलनाथ और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना शहर के साधु संतों और न्यास के पदाधिकारियों ने की। इस मौके पर हरिदास अग्रवाल, भूवनेश्वर वाजपेयी, रामनाथ अग्रवाल, विजय, वैभव सिंघल, अनिल पुनियानी, महेंद्र भदकारिया आदि मौजूद थे।
माहौर, क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा सामूहिक विवाह स मेलन का आयोजन लक्ष्मीबाई समाधि के सामने किया गया जिसमें 16 जोड़ों का विवाह हुआ। राठौर समाज द्वारा सामूहिक विवाह समाज द्वारा आज 30 जनवरी को सामूहिक विवाह स मेलन का आयोजन जती का बाग बिरला नगर में किया जाएगा, जिसका भूमिपूजन विजय राठौर, दयाराम राठौर ने किया।
वसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त होने से बुधवार सुबह से ही सामूहिक शादियां हो रही हैं जिसके चलते दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ घराती-बरातियों का मेला लगा हुआ है। सुबह से ही दूल्हे के परिजन और दोस्त यार विवाह स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए तो वहीं दुल्हन के परिजन व सहेलियां विवाह स्थल पर पहुंच गए। व्यापार मेले के रेलवे पवैलियन के पास हो रहे विवाह स मेलन को देखते हुए यहां अस्थायी दुकानें भी लग गई हैं। मौसम को देखते हुए सबसे ज्यादा चाय और चाट पकोड़ी की बिक्री हो रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









