खुशियों की दास्तां इंटरनेशनल पैरा स्विमर रजनी झा बनी बेटियों की प्रेरणा
Jan 28 2020
ग्वालियर 28 जनवरी 2020 इंटरनेशनल पैरा स्विमर रजनी झा बेटियों की प्रेरणा बनकर उभरी हैं। बेटी बचाओ.बेटी पढाओ के नारे को बुलंद करते हुए रजनी झा ने कई नेशनल और इंटरनेशनल मैडल जीते हैं। पैरा स्विमर रजनी झा का बेटियों के लिए कहना है कि जो दिल आपका कहे वही करें। अपनी बेटियों को आगे बढने का मौका दें। हर फील्ड में आज बेटियों ने परचम लहराया है। स्पोर्टए जॉबए व्यापार में लडकियां लडकों के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहीं हैं।
इंटरनेशनल पैरा स्विमर रजनी झा ग्वालियर की बेटी हैं। उनको बेटी बचाओ बेटी पढाओ के नारे को बुलंद करने के लिए महिला बाल विकास ग्वालियर द्वारा ग्वालियर की ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। पैरा स्विमर रजनी का कहना है कि जिस प्रकार आप अपने बेटों को बाहर निकलने का मौका देते हो उसी प्रकार बेटियों को निकलने का मौका जरूर दें। बेटा बेटी दोनो ही समाज के महत्वपूर्ण अंग है दोनो ही किसी से कम नही हैं।
बेटी बचाओ बेटी पढाओ की ब्रांड एम्बेसडर रजनी झा ने नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा मैडल जीते। महिला बाल विकास विभाग द्वारा ब्रांड एम्बेसडर बनाई गई निहारिका आज शहर की बेटियों के लिए प्रेरणा का पुंज बन चुकी हैं। उनका कहना है कि पैरा स्विमिंग करने से शरीर तो फिट रहता ही है। साथ ही रोजगार के नये अवसर पर भी मिलते हैं।
मधु सोलापुरकर
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









