अपर आयुक्त ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Jan 28 2020

 


ग्वालियर दिनांक 28 जनवरी 2020 - आम नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी जनसुनवाई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सीवर, सफाई, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लगभग तीन दर्जन से अधिक आवेदकों द्वारा आवेदन दिए गए जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।