मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 30 जनवरी को फूलबाग में ग्वालियर 28 जनवरी 2020 - नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह दिनांक 30 जनवरी 2020 बसंत पंचमी के अवसर पर फूलबाग मैदान में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कराया जा रहा है। इस सम्मेलन में निगम द्वारा लगभग 35 सर्वजातीय कन्याओं के विवाह सम्पन्न कराए जाएंगे। नोडल अधिकारी सुश्री पूर्वी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विवाह सम्मेलन में योजना के अंतर्गत कन्या के खाते में राशि रूपये 48,000/- सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जमा कराई जावेगी। विवाह संस्कार का पूर्ण कार्य निःशुल्क कराया जावेगा तथा दिव्यांग वर-वधू को एक-एक लाख तक की विवाह सहायता दी जावेगी। पात्रता हेतु लड़की की उम्र 18 वर्ष व लड़के की उम्र 21 वर्ष के प्रमाण पत्र, बैंक खाता नम्बर, आधार नम्बर, समग्र आई.डी., म.प्र. का मूल निवासी प्रमाण पत्र तथा दो-दो फोटो आवेदन पत्र में लगाना अनिवार्य है।
Jan 28 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









