सितोलिया खेलकर किया बचपन को याद मदन मोहन मंदिर मुरार में आनंद उत्सव आयोजित

Jan 28 2020



ग्वालियर  28 जनवरी 2020 - विगत 14 जनवरी 2020 से संपूर्ण प्रदेश में मध्यप्रदेश शासन राज्य आनंद संस्थान अध्यात्म विभाग द्वारा आयोजित होने वाले आनंद उत्सव का ग्वालियर नगर का अंतिम कार्यक्रम आज दिनांक 28 जनवरी को मदन मोहन जी के मंदिर मुरार में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन व नगर निगम ग्वालियर का संयुक्त आयोजन था। कार्यक्रम सहायक आयुक्त श्री आनंद कुमार के निर्देशन व श्री एके शर्मा मास्टर ट्रेनर राज्य आनंद संस्थान के सहयोग से आयोजित किए गए। 
       आज के कार्यक्रम में वृद्धजन पुरुष एवं महिलाओं ने सहभागिता की। जिसमें रस्सा खींच, सितोलिया, चेयर रेस आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत काव्य की प्रस्तुतियां हुई खेलों का संयोजन श्री पवन दीक्षित व सुश्री आशा सिकरवार ने किया।
       चेयर रेस में अर्चना कुशवाह प्रथम, ममता शर्मा द्वितीय तथा मीनाक्षी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं माता दास ने अपने बुजुर्गों साथियों को हौसला देने के लिए एक जोश भरा गीत प्रस्तुत किया एवं फाउंडेशन स्कूल मुरार के छात्र तत्सम शर्मा व रुद्राक्ष तोमर ने स्वच्छता पर शानदार गीत प्रस्तुत किए। इस गीत में पॉलीथिन निषेध का संदेश था।
     खेल प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मुन्नालाल गोयल विधायक, सहायक आयुक्त श्री आनंद कुमार, आनंदम सहयोगी श्री हेमंत त्रिवेदी, श्री केके बुटोलिया, श्री दिनकर शर्मा, श्री लक्ष्मण सिंह परिहार, श्री अंशुमान शर्मा, श्री राम पाठक, श्री ज्योति चैहान, श्री ऋषिकेश वशिष्ठ, श्री अरुण शर्मा, श्री शशांक दंडोतिया, श्री जगदीश श्रीवास्तव, श्री विकास बंसल उपस्थित थे। एमएलबी स्कूल की छात्राओं ने कार्यक्रम में वॉलिंटियर की मुख्य भूमिका अदा की। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन श्री पवन दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में 125 प्रतिभागी उपस्थित थे, कार्यक्रम उपरांत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा कपड़े के थैले भी वितरित किए गए।