नि:शुल्क परीक्षण शिविर आयोजित

Jan 28 2020

ग्वालियर। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, मण्डल कार्यालय  द्वारा लोक हितकारी ट्रस्ट के सहयोग से ग्राम खेरिया में निशुल्क परीक्षण एवम् दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉक्टर के के गुप्ता, एमडी मेडिसिन डॉक्टर आशीष माहेश्वरी, एमडी ओरल सर्जरी डॉक्टर आर सी अग्रवाल डॉक्टर संजय जैन, आयुर्वेद डॉक्टर संतोष सिंह, एक्यूप्रेशर विंग कमांडर डॉक्टर सीएम वर्मा, एमडी रेडियो डायग्नोसिसके द्वारा 250 से ज्यादा मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई।
शिविर में राकेश कड़ायला, वरिष्ठ प्रबंधक जे सी अग्रवाल, सहायक प्रबंधक प्रकाश नारायण शर्मा, लोक हितकारी ट्रस्ट राजू गर्ग, संभागीय महासचिव मानव अधिकार सुनील भार्गव, मोहित शर्मा, प्रसून माहेश्वरी, वी के गुप्ता, संजय बाजपेई, अजय, ग्राम खेरिया उदय यादव, ग्राम खेरिया रामनिवास यादव, ग्राम खेरिया आदि उपस्थित थे