जन उत्थान न्यास ने चार परिवारों को 5-5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की

Jan 28 2020

ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से चार परिवारों को 5-5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता न्यास के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने न्यास कार्यालय ललितपुर कॉलोनी में प्रदान की। जन उत्थान न्यास द्वारा बालकिशन बाथम निवासी कमलेश्वर गार्डन तृप्ती नगर नदी पार टाल के पास मुरार, रामू आदिवासी निवासी गली नं.5 पारदी मौहल्ला बजरंग नगर नाकाचन्द्रवदनी, श्रीमती रामबाई जाटव निवासी बीजासेन माता मंदिर के पास नाकाचन्द्रवदनी, श्रीमती मीरा बाई जाटव निवासी बीजासेन माता नाकाचन्द्रवदनी को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बालकिशन बाथम मजदूरी करते है, रामू आदिवासी ऑटो चलाते है, श्रीमती रामबाई जाटव चौका-बर्तन करती है एवं श्रीमती मीरा बाई जाटव कबाडे का काम करती है। इन चारों परिवारों की आर्थिक स्थिति ऐसी नही है कि वह अपनी पुत्रिओं का विवाह कर सके। बालकिशन बाथम, रामू आदिवासी, श्रीमती रामबाई, श्रीमती मीरा बाई जाटव की पुत्री का विवाह है एवं इन परिवारों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही है। इन चार परिवारों ने पुत्री के विवाह में आर्थिक सहायता के लिए न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार से मिले और अपनी परेशानी से अवगत कराया। डॉ. सिकरवार ने तुरन्त ही चारों परिवारों को 5-5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आर्थिक सहायता प्रदान करते हुये डॉ. सिकरवार ने कहा कि आपकी बेटी मेरी बेटी है और इनके विवाह की जितनी जि मेदारी आप माता-पिता की है, उतनी ही जि मेदारी मेरी है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि आपके लिए हरसंभव मदद न्यास द्वारा की जायेगी। डॉ. सिकरवार ने कहा कि न्यास का हर संभव प्रयास रहता है कि गरीब, पीडित, शोशित वर्ग की भलाई के लिए अग्रणी भूमिका निभाई जाये और उसमें न्यास भी सफल रहा है। जब भी इन वर्गों को चाहे पारिवारिक विवाह का कार्यक्रम हो, चाहे बीमार पीडित हो सभी वर्गों का सहयोग किया जा रहा है। हमारी संस्था गरीबों की भलाई करने में कभी पीछे नहीं रहती है। आर्थिक सहायता मिलने के बाद इन चारों परिवारों ने डॉ. सिकरवार को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के साथ अवधेश कौरव, प्रमोद जैन, अभय कुमार सिंह, देवेश गुर्जर मौजूद रहे।