वाहन चोर गिरप्तार, चोरी की11 गाडिय़ां बरामद

Jan 28 2020

ग्वालियर। एटीएम तोडऩे की तैयारी कर रहे बदमाशों को हजीरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। पकड़े गए चोरों से पूछताछ में पता चला है कि वे वाहन चोर है और उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने 11 वाहन भी बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस जांच मेें पता चला है कि वे शहर से चोरी वाहनों को मुरैना के देहात इलाके में खपाते है। 
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश एटीएम बूथ तोड़कर वारदात की तैयारी कर रहे है। सूचना मिलते ही हजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार को बदमाशों को पकडऩे के निर्देश दिए। जिस पर हजीरा थाना प्रभारी ने जेसी मिल के पास से प्यारे उर्फ अमित शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी लाइन न बर 2 हजीरा, मनीष गोश्वामी पुत्र पंकज गोस्वामी मेहतर वाली गली किलागेट पुल के नीचे और सुमित वर्मा पुत्र मुकेश वर्मा निवासी लाइन नंबर 2 बिरला नगर हजीरा को पकड़ा और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से दो कट्टे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वे शातिर वाहन चोर है, इसका पता चलते ही पुलिस ने अपने तरीके से पूछताछ की और आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच एक्टिवा व छह बाइक बरामद की है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है। अफसरों की मानें तो चोरों से अन्य वारदातों का खुलासा होने की उ मीद है। 
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पकड़े गए चोर शहर से चोरी किए गए वाहनों को मुरैना के देहात इलाके में खपाते है। 
इनकी रही सराहनीय भूमिका - बदमाशों को पकडऩे तथा चोरी के वाहन बरामद करने में थाना प्रभारी हजीरा आलोक परिहार एसआई अभिलाख सिंह तोमर, एएसआई रविंन्द्र $कुशवाह प्रधान आरक्षक शैलेन्द्रसिंह चौहान, आरक्षक लेखराज , शिवसिंह , जनकसिंह, अमित सिंह, पंकज तोमर, कुलदीप तोमर व राजीव शुक्ला की मु य भूमिका रही ।