पुलिस ने लूटी कार की बरामद,आरोपी फरार
Jan 28 2020
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशानुसार लूट एवं नकबजनों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक,ग्वालियरद्वारादियेगयेनिर्देषो के पालनमें अति. पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य), श्रीमती निवेदिता गुप्ता व एस.डी.ओ.पी घॉटीगांव प्रवीणअष्ठाना द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को लूट एवं नकबजनों के आरोपियों की धरपकड़ कर शीघ्र गिर तारी हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने हेतु आदेशित किया गया।
डायल 100 की सूचना मिली की आरोन, पाटई रोड पर एक लडके को कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा बंधक बनाकर उससे स्वि ट कार न बर एम. पी. 31 सीए 1554 एवं एक मोबाइल विवो क पनी एवं एक पर्स जिसमें कुछ आईडीयॉ एवं आवश्यक दस्तावेज रखे थे लूटकर भाग गये है। जिस पर से थाना आरोन मे फरियादी वसीम खॉन पुत्र वहीद खॉन उम्र 21 साल निवासी श्योपुर जिला श्योपुर की सूचना पर लूट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। एसडीओपी घाटीगॉव प्रवीणअष्टाना के कुशल मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी आरोन शिशिर तिवारी, थाना प्रभारी घाटीगॉव प्पू यादव, थाना प्रभारी ऑतरी जितेन्द्र सिंह मावई एवं थाना बिलौआ से सुरेन्द्र राजौरिया की संयुक्त टीमें बनाई गई। उक्त टीमों द्वारा कार मे लगे डीपीएस लोकेशन के आधार पर ग्राम भर्तहरी थाना ऑतरी के जंगलों मेें घेराबंदी कर लूटी गई कार कार न बर एम. पी. 31 सीए 1554 को बरामद किया किन्तु लुटेरें रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये।
युवक ने दी पुलिस को सूचना
बदमाश वसीम को कार से फेक रहे थे तभी वहां से निकल रहे नरेश बंजारा ने उन्हें देखा और उनके जाने के बाद मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी कराई।
इस तरह चला घटनाक्रम
बदमाशों ने वारदात को रात नौ बजे अंजाम दिया। घटना की सूचना नरेश आदिवासी ने पुलिस कंट्रोल रूम में एएसआई मोहन सिंह तोमर व आरक्षक जयवीर सिंह को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने घाटीगांव थाना प्रभारी पप्पू यादव को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के लिए कहा। वारदात का पता चलते ही घाटीगांव थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फरियादी से पूछताछ के बाद आरोन, मोहना, आंतरी और बिलौआ थाना पुलिस को घेराबंदी करने की कहा। मामले का पता चलते ही आरोन थाना प्रभारी शिशिर तिवारी, आंतरी थाना प्रभारी जितेन्द्र मावई, मोहना थाना प्रभारी गजेन्द्र धाकड़ और बिलौआ थाने से एएसआई सुरेन्द्र राजौरिया ने घेराबंदी शुरू की और रात करीब साढ़़े बारह बजे एएसआई सुरेन्द्र राजौरिया से आमना-सामना होते ही बदमाश चलती कार से कूदकर फरार हो गए और पुलिस ने कार जब्त कर ली।
बदमाशों ने किया चकमा देने का प्रयास
बदमाशों की तलाश में लगी पुलिस ने बदमाशों को शीतला माता मंदिर रोड, लोड़ा गांव, भारत, मिहोना, बढेरा, कछउआ, बड़ की सराय, आठ बीघा, नहर, पुरी कल्याणी, जौरासी हनुमान मंदिर और भरथरी पर सामना हुआ। सभी जगह पुलिस को चकमा देते हुए बदमाश फरार हो गए, लेकिन भरथरी पर पुलिस ने तीन तरफ से बदमाशों को घेर लिया। जिसके बाद कार बरामद कर ली।
रात भर बदमाशों की तलाश
कार बरामद होने के बाद भी पुलिस टीम रात भर बदमाशों की तलाश में जंगल सहित मु य सड़कों पर लगी रही, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नही आए हैं। पुलिस को शंका है कि बदमाशों में लोकल बदमाश भी शामिल हो सकते हैं, क्योंकि वारदात के बाद बदमाश मु य सड़क पर ना आते हुए जंगल और गांव के छोटे-छोटे रास्तों से भाग निकले, इन रास्तों की जानकारी लोकल व्यक्ति को ही हो सकती है। इसलिए पुलिस का मानना है कि बदमाशों में लोकल बदमाश भी शामिल हो सकते हैं।
सराहनीय भूमिका-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी घाटी गॉव पप्पू यादव, थाना प्रभारी आरोन शिशिर तिवारी, थाना प्रभारी ऑतरी जितेन्द्र सिंह मावई एवं थाना बिलौआ सुरेन्द्र राजौरिया, राजवीर गुर्जर, विवेक, अमर सिंह, अनिल, भूपेन्द्र, अशोक यादव, दामोदर, महेशपाल, राहुल, ब्रजमोहन, दीपक, मनोज की सराहनीय भूमिका रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









