चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉण् साधौ 29 जनवरी को ग्वालियर आयेंगीं ग्वालियर 27 जनवरी प्रदेश की चिकित्सा शिक्षाए आयुष एवं संस्कृति विभाग की मंत्री डॉण् विजय लक्ष्मी साधौ एक दिवसीय प्रवास पर 29 जनवरी को ग्वालियर आयेंगीं। ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात 30 जनवरी को प्रातरू हबीबगंज एक्सप्रेस द्वारा भोपाल रवाना होंगीं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉण् विजय लक्ष्मी साधौ 29 जनवरी को प्रातरू 11 बजे मेडीकल कॉलेज की सामान्य सभा की बैठक में भाग लेंगीं। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज ग्वालियर की साधारण सभा की बैठक में शामिल होंगीं। शाम 4 बजे राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगीं और अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगीं।

Jan 27 2020