किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव आज ग्वालियर आयेंगे ग्वालियर 27 जनवरी प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकासए उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री सचिन सुभाष यादव 28 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे। कृषि मंत्री श्री यादव 28 जनवरी को प्रातरू 9 बजे सर्किट हाउस पर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। इसके साथ ही दोपहर 10 बजे से जिले के कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कृषि मंत्री श्री सचिन यादव 28 जनवरी को ही दोपहर 12 बजे से राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि विजन 2020 मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12ण्30 बजे जिले की ग्राम पंचायत चीनौर में आयोजित जय किसान फसल ऋण माफी कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन कृषि उपज मंडी चीनौर में आयोजित किया गया है। दोपहर 3 बजे चीनौर से रवाना होकर ग्वालियर आयेंगे। ग्वालियर में शाम 4 बजे संभाग स्तर के राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। इसके पश्चात शाम 7ण्30 बजे बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Jan 27 2020