अच्छा कार्य करने वालों से युवा लें प्रेरणा . खाद्य मंत्री श्री तोमर ग्वलियर विकास समिति द्वारा आयोजित 40वां प्रतिभा सम्मान समारोह
Jan 27 2020
ग्वालियर 27 जनवरी शहर की प्रतिभाओ का सम्मान करना मेरे लिए गौरव की बात है तथा जिन प्रतिभाओं का सम्मान आज हो रहा है उनसे शहर के अन्य युवा भी प्रेरणा लेकर इसी पथ पर आगे बढेगें। उक्ताशय के विचार प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर विकास समिति द्वारा आयोजित 40वें प्रतिभा सम्मान समारोह में व्यक्त किये। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 18 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
ग्वालियर विकास समिति मण्प्रण् ग्वालियर द्वारा आयोजित 40वां प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि समिति कई वर्षों से सराहनीय कार्य कर रही है। पहले इसकी जिम्मेदारी मनमोहन घायल जी सम्भालते थे। उनके जाने के बाद अब प्रेम बरौनिया और उनकी टीम पर पूरी जिम्मेदारी आ गई है। इस अवसर पर मंत्री श्री तोमर ने गोल्ड मेडिलिस्ट कराते चैम्पियन कुण् हनी गुर्जर को 10 हजार रूपये देने की घोषणा की।
प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि यह शहर आपका है इसको स्वच्छ व स्वस्थ रखना है। इसके लिए हमे अपनी आदतों में परिवर्तन लाना होगा। हम कचरा खुले में ना डालें कचरा सिर्फ डस्टबिन में ही डालें तथा स्वच्छता में सरकार का सहयोग करें जिससे हमारा शहर स्वच्छता में अव्वल आ सके। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि जब प्रदेश का गठन हुआ था तब हमारा ग्वालियर हर मामले में आगे था पंरतु कुछ परिस्थितियों के कारण पिछड गया। हमें अपने ग्वालियर को पुनः नम्बर एक स्थान पर लाना है।
कार्यक्रम में दक्षिण विधानसभा विधायक श्री प्रवीण पाठकए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजाबाबू सिंहए कुलपति एलएनआइपीई ग्वालियर श्री दिलीप कुमार डुरेहाए कुलपति राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विवि ग्वालियर श्री प्रो एसके राव एवं डाॅण् राकेश रायजादाए संयोजक श्री प्रेम बरौनियाए श्री अशोक प्रेमीए श्री मोहन वाधवानीए श्री सन्तोष सिंहए श्री देवीराम वर्मा सहित बडी संख्या में संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।
इनका हुआ सम्मान
ग्वालियर विकास समिति द्वारा 40वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने मिलेनियम पर्सन ऑफ दि इयर श्रीमती निशी मिश्रा प्राचार्य सिंधिया कन्या विद्यालयए लेडी ऑफ दि इयर श्रीमती अर्चना सिंह न्यायाधीश जिला न्यायालयए पर्सनेल्टी ऑफ दि इयर श्री विजय गोयल अध्यक्ष मण्प्रण् चेम्बर ऑफ कामर्सए साइंटिस्ट ऑफ दि इयर डाण् ओम कुमार वैज्ञानिक डीआरडीओए ऑथर ऑफ दि इयर प्रोण् एलएन सरकार प्राध्यापक एवं विभाग प्रमुख एलएनआईपीईए टेलेण्ट ऑफ दि इयर श्री मनोज कुमार साहू जेल अधीक्षकए डाक्टर ऑफ दि इयर डाण् ब्रजेश सिंघलए डाण् संजय सक्सैनाए टीचर ऑफ दि इयर डाण् बसंत कांडलकर प्राध्यापक एवं विभाग प्रमुख कृषि महाविद्यालयए यूथ ऑफ दि इयर श्री अंकित शर्मा समाज सेवीए पर्सन ऑफ दि इयर श्री सुरेश कुमार ठाकरे प्रवर अधीक्षक डाकघरए रिपोर्टर ऑफ दि इयर श्री अनुराग चतुर्वेदी रिपोर्टर दैनिक भास्करए फोटोग्राफर ऑफ दि इयर श्री कृष्णराव भोंसले फोटोग्राफर दैनिक नई दुनियाए चैम्पियन ऑफ दि इयर कुण् हनी गुर्जर गोल्ड मेडलिस्ट करातेए कांउसलर ऑफ दि इयर श्री धर्मेन्द्र कुशवाह पूर्व पार्षदए पुलिसमेन ऑफ दि इयर श्री भागीरथ सिंह प्रधान आरक्षक पुलिसए आर्टिस्ट ऑफ दि इयर श्री गजेन्द्र सिंह ललितकला संस्थान बुन्देलखंड विवि झांसीए एम्पलाई ऑफ दि इयर श्रीमती बबीता सक्सैना निज सहायक महाप्रबंधक दूरसंचार को शॉल श्रीफल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









