पुतला दहन के दौरान हादसा जिला महासचिव मामूली रूप से झुलसे
Jan 27 2020
ग्वालियर। फूलबाग चौराहे पर सोमवार पुतला दहन के दौरान यूथ कांग्रेस का एक पदाधिकारी झुलस गया। इस हादसे में यूथ कांग्रेस नेता का चेहरा मामूली रुप से झुलसा। जिसमें उसके सिर के बाल जल गए। सोमवार की शाम यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए फूलबाग चौराहे पर जमा हुए थे। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेसी बेरोजगारी के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जला रहे थे। वहीं पीएम का पुतला दहन की खबर लगते ही पुलिस भी मौक पर पहुंच गई और युवा कांग्रेसियों से पुतला छीनने का प्रयास किया। यूथ कांग्रेसियों ने छीना.झपटी के बीच पुतला दहन कर दिया। इसी दौरान पुतले से आग की एक लपट उठी। जिसने यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव आकाश सिंह राजावत को अपनी चपेट में ले लिया। आकाश ने हाथ आगे लाकर बचने के प्रयास भी किया। लेकिन इससे पहले आकाश के सिर के बाल जल गए। इतना ही नहीं इस हादसे में आकाश का चेहरा भी मामूली रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद आकाश के साथी अचानक हुए घटनाक्रम के बाद हरकत में आये और पास की दुकान से टूथपेस्ट लाकर उन्होंने आकाश के चहेरे पर लगाया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









