संभाग आयुक्त ने मोतीमहल और कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

Jan 27 2020

 
 
 
ग्वालियर 26 जनवरी  गणतंत्र दिवस समारोह सम्पूर्ण जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। मोतीमहल स्थित संभाग आयुक्त कार्यालय परिसर में संभाग आयुक्त श्री एम बी ओझा ने ध्वजारोहण किया। 
ओहदपुर पहाड़ी पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी तरह जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक श्री जी एस मौर्य ने पड़ाव स्थित सूचना केन्द्र पर  ध्वजारोहण किया। 
इसी प्रकार जिले में शहर से लेकर गाँव.गाँव तक गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।