खाद्य मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बच्चों के साथ लिया सुरूचि भोज
Jan 27 2020
ग्वालियर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले के सभी शासकीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के तहत बच्चों के लिये विशेष सुरूचि भोज का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि एवं खाद्यए नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी में आयोजित हुए विशेष भोज में शामिल हुए। इस सुरूचि भोज में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व प्रशासनिक अधिकारियों व बच्चों ने सब्जीए खीरए पूड़ी व लड्डुओं का आनंद भी लिया।
विशेष भोज में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादवए कलेक्टर श्री अनुराग चौधरीए पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीनए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए।
शासकीय स्कूल के बच्चे खाद्य मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित अन्य अतिथियों को अपने बीच पाकर गदगद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









