70वें गणतंत्र दिवस के अवसर परए अध्यक्ष.विजय गोयल द्वारा ष्चेम्बर भवन पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
Jan 27 2020
ग्वालियरए 70वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रविवारए 26 जनवरी को प्रातः9 बजे अध्यक्ष. विजय गोयल द्वारा ष्चेम्बर भवन पर ध्वजारोहण किया गया ।
ध्वजारोहण के अवसर पर संयुक्त अध्यक्ष.प्रशांत गंगवालए उपाध्यक्ष.पारस जैनए मानसेवी सचिव.डॉण् प्रवीण अग्रवालए मानसेवी संयुक्त सचिव.ब्रजेश गोयल एवं कोषाध्यक्ष.वसंत अग्रवाल सहित काफी संख्या में कार्यकारिणी सदस्यगण एवं सदस्यगण उपस्थित थे । इस अवसर पर सभी उपस्थित महानुभावों द्वारा राष्ट्र ध्वज को नमन करते हुएए आजादी की लड़ाई में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को याद किया गया ।
अध्यक्ष.विजय गोयल ने इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुएए ष्गणतंत्र दिवस की अपनी ओर से एवं अपने साथी पदाधिकारियों सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहाकिए बंधुओं जैसा कि हम सभी को पता है कि आज ही के दिनए सन्.1950 में भारत का नवीन संविधान लागू हुआ और 26 जनवरी का दिन भारत का ष्गणतन्त्र दिवस कहलाया । आपने कहाकि आज का दिन हमारे लिए इसलिए भी और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि आज हमारे संविधान को लागू हुए 70 वर्ष हो गए हैं और भारत एक सशक्त गणराज्य के रूप में उभर कर सम्पूर्ण विश्व के सामने आया है । आज हम एक परिपक्व लोकतंत्र में सांस ले रहे हैं । आज के दिन हमें अपने सभी वीर जवानों एवं क्रांतिकारियों को सादर नमन करना चाहिएए जिनकी बदोलत हम आज स्वतंत्र हैं और देश विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है । इन 70 वर्षों में हमने अंतरिक्ष से लेकर रक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलताएँ स्थापित की हैं । आज हमारी सीमाएँ पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं । इतना ही नहीं देश में आधारभूत ढांचागत विकास में भी गति आई है और देशभर में 4.लेनए 6.लेन एवं 8.लेन के राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है । साथ हीए रेल एवं हवाई क्षेत्र के साथ.साथ संचार व ऊर्जा के क्षेत्र में भी काफी प्रगति हुई है ।
आपने कहा कि आज के इस अवसर पर मेरी आप सभी से विनम्र अपील है कि हमें अपने व्यवसाय व उद्योगों की उन्नति के साथ.साथ राष्ट्र की प्रगति के लिए भी विचारशील होना चाहिए और इस हेतु हरसंभव सार्थक प्रयास करना चाहिए । यातायात के नियमों का हमें पालन करना चाहिए । साथ ही स्वच्छता अभियान में अपना योगदान देकरए अपने शहर की स्वच्छता रेंकिंग में सुधार करना चाहिए । इस अवसर पर आपने सभी सदस्यों से चेम्बर भवन के बगल वाले रिक्त भूखण्ड पर निर्मित होने वाली भव्य इमारत के लिए अपने सुझाव 15 दिवस के अंदर प्रेषित करने का भी आव्हान कियाए जिससे सभी के सुझावों को समायोजित करते हुए एक बहुउपयोगी इमारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके ।
कार्यक्रम का संचालनए मानसेवी सचिव.डॉ प्रवीण अग्रवाल द्वारा किया गया तथा अंत में आभारए कोषाध्यक्ष.वसंत अग्रवाल द्वारा व्यक्त किया गया
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









