निगम मुख्यालय एवं परिषद कार्यालय पर निगमायुक्त ने किया झंडावंदन
Jan 27 2020
ग्वालियर 27 जनवरी 2020 71वें गणतंत्र दिवस समारोह पर नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने निगम मुख्यालय सिटीसेंटर एवं जल विहार स्थित परिषद कार्यालय पर ध्वाजारोहण किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव, श्री आर के श्रीवास्तव, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री दिनेश शुक्ला, उपायुक्त श्री देवेन्द्र सिंह चैहान, श्री प्रेम पचैरी, श्री प्रदीप चतुर्वेदी, श्री अतिबल सिंह यादव, फायर ब्रिगेड के अधिकारियों सहित अनेक विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित गणवेश में उपस्थित थे।
इस अवसर पर निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने शहरवासियों एवं निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुये शहर को स्वच्छ रखने एवं शहर विकास के लिये एकजुट होकर टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करने का आव्हान किया। जिससे हमारा शहर ग्वालियर एक अत्याधुनिक सर्वसुविधायुक्त स्मार्ट शहर के रुप में स्थापित हो सके। निगमायुक्त श्री माकिन ने कहा कि वर्तमान में ग्वालियर शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का सर्वे चल रहा है। इसके लिए नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी पूरी ईमानदारी व जबावदारी के साथ सहभागिता करें। इसके साथ ही शहर के नागरिक भी शहर की स्वच्छता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









