बरासों में बनेगा जिले का पहला 27 फीट ऊँचा भगवान का समवशरण.मुनिश्री विराजमान होंगी 92 प्रतिमाएं जैन धर्म के प्राचीन अतिशय क्षेत्र बरासों मेंण्ण्ण्
Jan 25 2020
ग्वालियर। मेहगाव के पास स्थित जैन धर्म के प्राचीन अतिशय क्षेत्र बरासों जैन मंदिर में 6 से 12 मार्च 2020 तक आचार्यश्री विराग सागर महाराज और मुनि श्री विहसंत सागर महाराज सहित 90 साधु और साध्वियो के सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुनिश्री विहसंत सागर महाराज के सानिध्य में शनिवार गोपाल पर्वत स्थित गुरूषरणम् सभागर मे ग्वालियर जैन समाज की संस्थाओ को पचंकल्याणक महोत्सव की व्यवस्था और तैयारियो को लेकर बैठक आयोजित कि गई।
मुनिश्री विहसंत सागर महाराज ने कहाकि जैन धर्म के प्राचीन अतिशय क्षेत्र बरासों जैन मंदिर में सवा करोड़ की लागत से जिले का पहला 27 फीट ऊंचा समवशरण ;भगवान का दरबारद्ध बनने जा रहा है। जिसका निर्माण राजस्थान के संगमरमर और लाल पत्थर से किया जाएगा। वर्ष 2021 में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जैन मंदिर परिसर में मौजूद टीले के ऊपर समवशरण के लिए 35 वाई 35 का एक हॉल बनाया जाएगाए जो 72 फीट ऊंचा रहेगा। इस समवशरण में एक साथ जैन धर्म के भगवानों की 92 प्रतिमाएं विराजमान की जाएंगी। जिसमें 24 तीर्थंकरों के मूर्तियां होंगी। समवशरण में 92 प्रतिमाओं के अलावा चार स्तंभए 72 चैत्यालयए 8 भूमियांए 12 सभाएं होंगी। इसके अलावा 3 रद्यमयी पांडुकशिला के ऊपर कमलासन बनेंगे।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन आदर्ष कलम ने बताया कि मेडिटेसन गुरू विहसंत सागर मुनिराज के सानिध्य एवं पंडित चंद्रप्रकाष जैन के मार्ग दर्शन में श्रीमती आशा जैन विजय जैन भानू जैन परिवार ने संतो के लिए गुरूशरणम् एवं विहसंत सभागार भवन का लोकर्पण कर शुभारंभ किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन आदर्श कलम ने बताया कि मुनिश्री विहसंत सागर महाराज के सानिध्य में पंच कल्याणक आमंत्रित पत्रिका का पंच कल्याणक समिति भिंड के अध्यक्ष जगदीश जैनए महामंत्री विनोद जैनए प्रदीप जैन राजेंद्र जैन विशाल जैन एवं ग्वालियर से मनोज जैन कालेजाए दिनेश जैनए राजेष जैनए मनोज जैनए महेद्र जैनए धर्म वरैयाए नरेंद्र जैन एवं सस्थाओ के अध्यक्ष व मंत्री ने विमोचन किया। संचालन पंडित चंद्र प्रकाश जैन एवं संदीप जैन एवं आभार विजय जैन कोयले वालो ने ंिकया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









