मारपीट से नाराज सफाई कर्मियों ने पड़ाव थाना घेरकर नारेबाजी की ग्वालियर। शनिवार को सफाईकर्मियों ने पड़ाव थाने का घेराव कर नारेबाजी शुरु कर दीए इनका आरोप था कि थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अशोक खरे द्वारा उनके साथी को प्रताडि़त करते हुए न सिर्फ उसके साथ गाली गलौच कीए बल्कि उसकी पिटाई भी लगा दीए जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इनकी मांग थी कि जब तक एसआई के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वह वापस नहीं जाऐंगे। बाद में पुलिस के अदमचैक काटने और निगम अधिकारियों की समझाइश के बाद सफाईकर्मी घेराव खत्म कर काम पर लौट गए। नगर निगम में सफाईकर्मी विनोद बाल्मीकि पड़ाव क्षेत्र में डफरिन सराय स्थित किसी होटल में खाना खा रहा थाए तभी एसआई अशोक खरे ने उसके साथ बेवजह गाली गलौजकर की जब उसने विरोध किया तो फिर मारपीट भी कर दी और थाने में बंद कर देने की धमकी भी दी। उस समय तो मामला निपट गयाए लेकिन सुबह ही जब यह बात अन्य सफाईकर्मियों को लगी तो वह लामबंद हो गए और सीधे पड़ाव थाने पर नारेबाजी करते हुए घेराव कर दिया। इनका कहना था कि वह इस तरह का अत्याचार कतई सहन नहीं करेंगे और हड़ताल कर शहर में सफाई व्यवस्था ठप कर देंगे। चूंकि इस वक्त शहर में स्वच्छता अभियान को लेकर मशक्कत चल रही है ऐसे में निगम अधिकारी भी हड़ताल की चेतावनी से सकते में आ गए और उन्होने कर्मचारियों से कहा कि जो भी होगा बाद में देख लेंगें फिलहाल वह हड़ताल न कर काम पर आ जाएंए लेकिन वह अपनी हट पर कायम रहे जिसके बाद अदमचैक काटकर जांच का आश्वासन मिलने के बाद वह काम पर लौट गए।

Jan 25 2020