विधायक पाठक ने स्कूली बच्चो के साथ घूमा मेला

Jan 25 2020

 

 

                      

ग्वालियर। ग्वालियर दक्षिण से विधायक प्रवीण पाठक ने आज सरकारी स्कूल के बच्चों का मन प्रसन्न कर दिया। प्रवीण पाठक अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले दो सरकारी स्कूलों के बच्चों को वाहन में बैठाया और उनके साथ मेला घूमने पहुंच गए। छह सौ बच्चों को प्रवीण पाठक अपने साथ लेकर मेला घुमाने के लिए लेकर गए और सबसे खास बात यह रही है कि स्कूली बच्चों की हर फरमाइश को विधायक ने पूरा किया। जिसने मंूगफली खाना चाहीए उसने खूब मंूगफली फोड़ी और जिसने डोसा खाना चाहाए उसे डोसा खाने को मिला। बच्चों ने झूला सेक्टर में भी मेला का खूब आनंद लिया।                        
स्कूलों के बच्चे गए मेला देखने
शासकीय कन्या विद्यालय मामा का बाजार और शासकीय विद्यालय सिकंदर कंपू के छह सौ से अधिक बच्चे आज विधायक प्रवीण पाठक मेला घूमकर खुश हो गए। प्रवीण पाठक ने कहाए बच्चों की इच्छा होती है कि वे मेला अपने मूड में घूमे और मैंने तो सिर्फ इस दिशा में एक दिशा में एक छोटी सी पहल भर की है ताकि बच्चे पढ़ाई में जुटने से पहले अपना मूड प्रसन्न कर लें। वहीं बच्चों ने कहा किमेला घूमने में तो मजा आया क्योंकि वे माता. पिता की उंगली पकड़कर नहीं चल रहे थे बल्कि अपनी मर्जी से मेला घूम रहे थे और आनंद ले रहे थे। छह सौ बच्चों की फौज एक साथ जब प्रवीण पाठक के साथ मेला परिसर में पहुंची तो मेला परिसर की रंगत ही बदल गई। खुली धूप में इन बच्चों ने एक बार जो मेले में धमा चौकड़ी शुरु की तो कई घंटों तक वे पूरे मेला सेक्टर में घूमते रहे।