गोली चलने से युवक की मौत

Jan 25 2020

 

 


 ग्वालियर। थाना भितरवार के करियावटी में रिश्तेदार के यहां आयोजित नातिन के चौक में शामिल होने आए एक युवक का अपने ही रिश्तेदारों से पहले विवाद हुआ उसके बाद पिस्टल से गोली चलने पर 23 वर्ष के युवक की मौत हो गई। गोली चलने के बाद सभी आरोपी भाग गए। भितरवार पुलिस ने मामला दर्ज किया हैएलेकिन हत्या न बताकर इसे हर्ष फायरिंग का मामला बताया है। 
जानकारी के अनुसार गत दिवस सालवई डबरा निवासी मनीष परिहार पुत्र रामसेवक परिहार रिश्ते में फूफा लगने वाले करियावटी निवासी विष्णु पुत्र सुााष परिहार के यहां आयोजित नातिन के चौक में शिरकत करने आया था। वह अपनी स्कॉर्पियो से अन्य लोगों के साथ आया था। लगभग एक घंटे बाद आपस में जीजासाले और अन्य रिश्तेदारों का विवाद हो गया। विवाद बढऩे के बाद एक पक्ष ने पिस्टल से गोली चलाई जो मनीष के आरपार हो गई। गोली चलने के बाद तुरंत ही घायल मनीष स्वयं दस किलोमीटर तक वाहन चलाकर एक पेड़ से टकरा गया। इधर साथ में आए तीन लोग वाहन में सवार थे वे आधे रास्ते में ही उतर भाग गए। जैसे.तैसे अन्य लोग मनीष को कम्पू स्थित अनमोल अस्पताल लाए और भर्ती कराया। लेकिन उसकी मौत हो गई।
जब गोली आर.पार हुई तो हर्ष फायरिंग कैसेघ्
जानकारी में सामने आया है कि मनीष का विष्णु के यहां आए उनके अन्य रिश्तेदारों से पहले विवाद हुआ संभवतरू यह लोग शराब के नशे में थे। उसके बाद धक्कामुकी हुई और सामने वाले पक्ष ने मनीष की कमर की साइड से पिस्टल सटाकर गोली मार दी। गोली शरीर के आरपार निकल गईए लेकिन पुलिस इसे हर्ष फायरिंग का नाम दे रही है। भितरवार थाना प्रभारी केडी सिंह ने बताया कि मामला हर्ष फायरिंग का है हम आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।