संजीवनी समाज ने लगाया फन मेला ग्वालियर। संजीवनी समाज सेवा संस्था ने गणतंत्र दिवस पर छात्र छात्राओं के साथ फन मेला एसआरके हायर सेकेंडरी स्कूल मुरार मे लगाया। बच्चों ने निशाना लगाना, वेलून गेम, मनपसंद चाट, पानी की टिक्की, फ्रूट चाट, कहानी-कविता की बुक आदि की स्टाल लगाई। कार्यक्रम मे कार्यकारी अध्यक्ष अंजू जैन, सचिव सुनीता जैन, चित्रा जैन, ज्योती उपाध्याय, कमलेश अरोरा, अभिलाषा जैन, रोली जैन, ममता गुप्ता, अल्पना जी, रश्मि भसीन, शशी जैन उपस्थित रही। कार्यक्रम संयोजिका ज्योति मुकेश उपाध्याय ने सभी का आभार किया।

Jan 25 2020