महिलाओं ने चोर पकड़ा ग्वालियर। चोरी करने घुसे एक चोर को महिलाओं ने साहस दिखाते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए चोर की अच्छी खातिरदारी कर पुलिस को सौंपा है। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के रानीपुरा की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर थाना क्षेत्र के रानीपुरा निवासी मोहनी शिवहरे पत्नी सोमप्रकाश शिवहरे ब्यूटी पॉर्लर संचालिका है और वह अपने घर पर थी कि तभी एक चोर उनके घर में घुस आया। चोर के आने का पता चलते ही वे अलर्ट हुई और जैसे ही चोर अंदर पहुंचा उन्होंने कमरे की बाहर से कुंदी लगाकर आस.पास की महिलाओं को एकत्रित किया और चोर की जमकर ठुकाई लगा दी। चोर के पकड़े जाने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोर ने पूछताछ में अपना नाम जितेन्द्र पुत्र मुरारी लाल बताया। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Jan 24 2020