बदमाशों ने व्यवसायी का अपहरण किया ग्वालियर। अशोक नगर से एक युवती व दो युवक एक व्यवसायी को जबरन कार में डाल कर अपने साथ ले आए। जब पुलिस ने उनकी पड़ताल की तो पता चला कि कार ग्वालियर में है। इसका पता चलते ही पुलिस ने शहर भर में घेराबंदी की और मोबाइल लोकेशन से पता चला कि कार गंगामालनपुर में है। इसका पता चलते ही कार की गंगामालनपुर इलाके में घेराबंदी की तो कार सवार रायरू की तरफ भागेए जब रायरू घेराबंदी की तो कार सवार सुसेरा की तरफ भागे और यहां से पुलिस को चकमा देकर मल्लगढा की तरफ आए और यहां पर पुलिस को गच्चा देकर सागर ताल की तरफ भाग निकले। इसके बाद कार सवारों का कही भी पता नहीं चला। पुलिस को पता चला कि कार सवार पुलिस को चकमा देकर आगरा क्रॉस कर गए है। बताया गया है कि परिवारिक विवाद है और युवक अपने बेटे को लेने आए थे और जब बेटा नहीं मिला तो बेटे के नाना को उठा ले गए।

Jan 24 2020