3 क्विंटल गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Jan 24 2020



ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देषानुसार अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षकए ग्वालियर को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रणवीर रावत का डेरा ग्राम हिम्मतगड थाना पनिहार स्थित घर में अवैध गॉजा रखा हुआ है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये अतिण् पुलिस अधीक्षक शहर मध्य श्रीमती निवेदिता गुप्ताए अतिण् पुलिस अधीक्षक अपराध  पंकज पाण्डेय एंव एसडीओपी घॉटीगांव प्रवीण अष्ठाना को कार्यवाही करने के लिये निर्देषित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीण् दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी पनिहार अमित शर्मा की संयुक्त टीम ने मिलकर मुखविर द्वारा बताये गये स्थान की घेराबंदी कर चार तस्करो को धर दबोचा। गिरफ्तार चारो तस्करों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम धर्मेन्द्र रावत पुत्र रणवीर रावतए पूरन पुत्र रामस्वरूप रावतए मलखान पुत्र बैजनाथ रावतए सतेन्द्र पुत्र रामसिंह रावत बताये। चारों तस्करों से 1 क्विंटल 73 किलो सूखा गांजा तथा 01 क्विंटल 38 किलो हरे पौघे कुल 311 किलो कीमत 30 लाख रूपये बरामद किया गया। मौके पर एसडीओपी घॉटीगांव प्रवीण अष्ठाना ने पहुंचकर तस्दीक की।
सराहनीय भूमिका . उक्त कार्यवाही में प्रवीण अष्ठानाए दामोदर गुप्ताए  मनोज सिंह परमारए शैलेन्द्रए पप्पु यादवए अमित शर्माए शैलेन्द्र गुर्जर राजीव सोलंकी दिनेश तोमरए गुलशन सोनकरए भगवती सोलंकीए रामवीर सिंहए विकास तोमरए पान सिंहए मनोज एसए अंगदए रणवीर यादवए रोहित अहिरवारए गौरव आर्यए राखी वैष्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।