दसवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन ग्वालियर। हमें अपने अमूल्य मत का उपयोग इस देश के भविष्य के लिये अवश्य करना चाहिए जिसके लिए 25 जनवरी 2020 को दसवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हम संकल्प लेंगे कि भारत की लोकतांत्रिक मजबूती के लिए हम युवा एकजुट होकर मतदान अवश्य करेंगे और दूसरे व्यक्तियों को भी मतदान के लिए जागरूक करने का कार्य करेंगे। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय ग्वालियर के द्वारा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉण् संजय कुमार पाण्डेय नोडल अधिकारी माधव महाविद्यालय द्वारा किया गया। मतदाता जागरूकता के लिए रैली का आयोजन माधव महाविद्यालय से किया गया जिसमें युवा हाथों में बैनर व तख्यियाँ लिये हुये नारे लगाते हुये हनुमान चौराहेए जनकगंजए गांधी मार्केटए महाराज बाडाए लक्ष्मीगंज छत्री मंडी से वापस महाविद्यालय में समापन हुआ। विभिन्न मार्गों से होते हुए यह युवा मतदान संबंधित नारे लगाते जा रहे थे जिसमें उनका उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करने का था। सारे काम छोड़ दोए सबसे पहले वोट दो यही उद्देश्य लेकर यह रैली निकाली गई। युवाओ के द्वारा स्वतंत्र गणतंत्र में मतदान का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह युवा निष्पक्ष भाव से मतदान करने के लिए उत्साहित रहते हैं। भारत युवाओं का देश है इन युवाओं के द्वारा भारत के भविष्य का निर्धारण किया जा सकता है। मतदान के लिए किसी भी प्रलोभन में नहीं आना चाहिये तभी हम सशक्त व समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में स्वयं सेवक करना बरुआए तरुण रोहिराए अंजली गोयलए अंकुर चौरसिया योगेश्वर माहौरए अनुभव दीक्षितए अनिरुद्र शर्माए वैष्णवी शर्माए प्रियंका किरार आदि लोग उपस्थित हुये।

Jan 24 2020