धूप निकलने के बाद भी सर्द हवाओं से लोग परेशान

Jan 24 2020

 

ग्वालियर। शुक्रवार को भी आसमान साफ रहा और पिछले दिनों की भांति सुबह से ही धूप खिल उठी। हालांकि धूप निकलने के बाद भी सर्द हवाएं परेशान करती रहीं। दिनभर खिली धूप में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21ण्1 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 7ण्4 डिग्री पर रहा। धुंध न होने के कारण सुबह 12 बजे के बाद भी चटकीली धूप ने लोगों को राहत दी। लेकिन सूर्यास्त के बाद सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी और गलन एहसास होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। सुबह मैदानी इलाकों में हल्की धुंध छाई रह सकती हैए लेकिन आसमान साफ रहेगा और दिनभर धूप खिली रह सकती है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान सामान्य रह सकता है।