बैंक में गिरवीं रखे फ्लैट के नाम पर एएसआई से 15 लाख ठगे ग्वालियर। बैंक में गिरवी रखे फ्लैट की रजिस्ट्री महिला एएसआई से पंद्रह लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पंजीयक कार्यालय की है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि एसएएफ कंपू निवासी अर्चना तिवारी पत्नी आरपी तिवारी एसएएफ में एएसआई एम के पद पर पदस्थ है। वर्ष 2005 में उन्होंने नोमी यादवए अवतार कमरिया और ओमप्रकाश से एक फ्लैट दिलाने की बात की थी। बातचीत के बाद ओमप्रकाशए नोमी यादव तथा अवतार कमरिया ने उन्हें पड़ाव स्थित सांई बाबा मंदिर के पास मानव अपार्टमेंट में एक फ्लैट दिखाया। फ्लैट पसंद आने पर उन्होंने पंद्रह लाख रुपए देकर उसकी रजिस्ट्री करा ली। रजिस्ट्री कराने के बाद उन्हें पता चला कि जिस फ्लैट की उन्होंने रजिस्ट्री कराईए वह बैंक में बंधक है। इसका पता चलते ही वे ओमप्रकाशए नोमी यादव तथा अवतार कमरिया के पास पहुंची और अपने पैसे वापस मांगे तो वे टहलाते रहे और जब वह परेशान हो गई तो मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सरकारी जमीन बेचकर 12 लाख की ठगी हजीरा थाना क्षेत्र स्थित न्यू ग्रेसिम विहार कॉलोनी निवासी देवेन्द्र ङ्क्षसह पुत्र रामदयाल पेशे से एडवोकेट हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने पीथमपुर सिकदरकंपू में एक प्लॉट का सौदा सावित्रीए नारायणी और रामस्वरूप से 12 लाख रुपए में किया था। रजिस्ट्री कराने के बाद जब वे वहां पर निर्माण कराने पहुंचे तो पता चला कि जिस सर्वे नंबर 152 की उन्होंने रजिस्ट्री कराई है वह तो सरकारी जमीन है। इसका पता चलते ही वे आरोपियों के पास पहुंचे और अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। ठगी का शिकार पीडि़त कोतवाली थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Jan 24 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









