माफिया के नाम पर आम जनता को परेशान करना बंद करें- शेजवलकर

Jan 24 2020

 

ग्वालियर। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना दिया है। माफिया और अतिक्रमण के नाम पर गरीब जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि कांग्रेसियों के अतिक्रमणों की अनदेखी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी यह मांग करती है कि कार्रवाई के नाम पर इस तरह का भेदभाव बंद किया जाए और इसी के लिये आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर सभी जिलों में प्रदेशव्यापी आंदोलन किये जा रहे है, जिसके अंतर्गत भा.ज.पा. ग्वालियर द्वारा ग्वालियर कलेक्ट्रेट का घेराव कर कमलनाथ सरकार को चेताना चाहती है कि माफिया के नाम पर आम जनता को परेशान करना बंद किया जाये।
कांग्रेस सरकार द्वारा भा.ज.पा. कार्यकर्ता को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है लेकिन कांग्रेस के नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से जो सरकारी जमीन को हथियाया जा रहा है उसमें सबसे ज्यादा अतिक्रमण कांग्रेसियों के द्वारा ही किया जा रहा है उक्त बात  ग्वालियर सांसद शेजवलकर ने कलेक्ट्रेट पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये कही।
श्री शेजवलकर ने कहा कि हमारी मांग है कि प्रदेश सरकार द्वारा जो माफियाओं की सूची तैयार की गई है उसे जनता के बीच सार्वजनिक करे यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो भारतीय जनता पार्टी अपने स्तर पर तैयार की जा रही अवैध अतिक्रमण अवैध कब्जों की सूचियां मुख्यमंत्री को सौपेंगी श्री शेजवलकर ने कहा कि हमारी मांग है कि इन लोगों पर कार्यवाही करें और गरीब जनता और कार्यकर्ताओं को परेशान करना बंद करे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने ज्ञापन का वाचन किया और अपर कलेक्टर किशोर कान्याल को माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
आज ज्ञापन के अवसर पर पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला, जिला महामंत्रीगण, कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, धीर सिंह तोमर, राकेश गुप्ता, सतीश सिकरवार, कनवर मंगलानी, दीपक शर्मा, राकेश खुराशिया, मधुसुदन भदौरिया, हरीसिंह तोमर, रीना सोलंकी, व्यंजना मिश्रा, विनती शर्मा शामिल थे.