छात्र.छात्राओं ने देखी श्छपाकश् फ़िल्म

Jan 23 2020

 

ग्वालियर 23 जनवरी 2020 महिला एवं बाल विकास विभाग और महादेव समर्पण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को शासकीय केआरजी महाविद्यालयएएमएलबी महाविद्यालय और शासकीय पद्मा कन्या उमावि लश्कर में श्घरेलू हिंसा स्त्री का घर और बाहर की स्थितिए नारी शक्ति तथा महिलाओं के प्रति रूढ़ीवादी सोचश् विषयों पर निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें 400 विद्यार्थियों में से 200 चयनित छात्र.छात्राओं को आईनोक्स सिनेमा ग्वालियर में श्छपाकश् फिल्म दिखाई गई।
छात्र.छात्राओं को श्छपाकश् फिल्म दिखाने का उद्देश्य एसिड अटैक के प्रति समाज को जागरूक करना है। एसिड अटैक कानूनी अपराध है। एसिड अटैक करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिले। फिल्म देखने के बाद छात्राओं ने कहा कि हम समझ सकते हैं कि तेजाब अटैक से पीड़ित महिला को कितना दर्द होता है।
फ़िल्म के दौरान महिला बाल विकास विभाग से सयूंक्त संचालक श्री सुरेश तोमरए नवीन गुप्ता और महादेव समर्पण सेवा संस्थान से अमित द्विवेदी एहरिमोहन तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे