मार्शल आर्टस की चैम्पियन निहारिका बनी बेटियों की प्रेरणा
Jan 23 2020
ग्वालियर बेटियां बोझ नहीं हैए बेटी बचाओ बेटी पढाओ के साथ.साथ बेटियों को मार्शल आर्टस भी सिखाओ तभी हमारी बेटियां सुरक्षित रह सकती हैं। कुछ इसी प्रकार का संदेश जन.जन तक पहुंचाने के लिए ग्वालियर जिले में महिला बाल विकास विभाग ने बेटियों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। जो जिले में बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश घर.घर तक पंहुचाने का कार्य कर रहीं हैं।
निहारिका कौरव इंटरनेशनल मैडलिस्ट कराटे जो कि ग्वालियर में बेटी बचाओ बेटी पढाओ की ब्रांड एम्बेसडर हैं। उनका कहना है कि आये दिन बेटियों के साथ हो रही घटनाओं को देखते हुए प्रत्येक बेटी को मार्शल आर्टस सीखना चाहिए जिससे वह तो सुरक्षित रहेगी ही साथ ही उसमें आत्मविशवास भी बडेगा। माता पिता को भी बेटियों को मार्शल आर्टस सीखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। मार्शल आर्टस सीखने के बाद वह खुद की सुरक्षा तो करेंगी साथ ही देशए प्रदेश और शहर का नाम रोशन करेगीं।
बेटी बचाओ बेटी पढाओ की ब्रांड एम्बेसडर निहारिका कौरव ने अन्तरष्ट्रीयए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा मैडल जीते। साथ ही वर्ल्ड चैम्पीयनशिपए कॉमनवेल्थ शिपए साउथ एसियन शिप में भाग लिया तथा मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा ब्रांड एम्बेसडर बनाई गई निहारिका आज शहर की बेटियों के लिए प्रेरणा का पुंज बन चुकी हैं। जो कि स्वयं तो आत्मनिर्भर हैं ही दूसरी बेटियों को भी मार्शल आर्टस सीखने की प्रेरणा देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं।
सहायक संचालकए मधु सोलापुरकर
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









