ग्वालियर 23 जनवरी 2020 खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरूद्ध प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत 31 जनवरी 2020 को ग्वालियर में एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली प्रातरू 11 बजे फूलबाग ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर सिंधिया कन्या विद्यालय से होते हुए गाँधी रोड़ राजा मानसिंह तिराहे तक जायेगी। रैली इसी मार्ग से वापस फूलबाग ग्राउण्ड पर आयेगी। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी रूप से चलाने तथा आम जनों में मिलावट के विरूद्ध जन जागृति लाने हेतु जन जागरूकता रैली के आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने आदेश जारी कर अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री किशोर कान्याल को कानून व्यवस्था एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जन जागरूकता रैली में आवश्यक सुरक्षाए यातायात प्रबंधन एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए एएसपी श्री पंकज पाण्डेयए फूलबाग ग्राउण्ड पर मंच निर्माणए एलईडी स्क्रीन लगानेए कार्यक्रम स्थल की साफ.सफाई के साथ.साथ स्वच्छता जागरूकता पॉलीथिन निषेध के संबंध में आवश्यक प्रचार.प्रसार करने की जिम्मेदारी अपर आयुक्त नगर निगम श्री नरोत्तम भार्गव को सौंपी है। इसके साथ ही अभिहित अधिकारी सुश्री दीपशिखा भगत को कार्यक्रम स्थल पर बैनरए पट्टिकायेंए कटआउटए वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिवहन अधिकारी श्री एम पी सिंह को शासकीय स्कूलों के छात्र.छात्राओं को कार्यक्रम स्थल पर लाने व ले जाने की व्यवस्थाए सिविल सर्जन डॉण् व्ही के गुप्ता को कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा दल एवं एम्बूलेंस की व्यवस्थाए श्री ओमहरि शर्मा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को कार्यक्रम स्थल पर बैरीकेटिंग व्यवस्था एवं मंच की व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया गया है। एमपीईबी के अधिकारी श्री डी व्ही ठाकरे को कार्यक्रम स्थल पर विद्युत व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त संचालक उच्च शिक्षा श्री अरविंद सिंह को जीवाजी विश्वविद्यालयए कृषि विश्वविद्यालयए आईटीएमए आईआईटीटीएम एवं अन्य महाविद्यालयों के छात्र.छात्रà¤
Jan 23 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









